फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: घर छोड़कर छह प्रेमियों के साथ चली गईं दो सगी बहनें, 18 दिन बाद पुलिस ने हैदराबाद से पकड़ा

Mon, 01 May 2023 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

हैदराबाद थाना पुलिस ने 18 दिन पहले छह प्रेमी युवकों के साथ गईं दो सगी बहनों को पकड़ लिया। उनका मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र से 13 अप्रैल की रात लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों सगी बहनें हैं। दोनों अपने छह प्रेमियों के साथ चली गई थीं। पुलिस ने सोमवार को दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद उन्हें माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


हैदराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि एक गांव निवासी 17 वर्षीय और 16 वर्षीय दो सगी बहनों को उनके छह प्रेमी युवक अभिलेश निवासी सोहरैय्या, अनूप निवासी वनभल्लिया थाना गोला, मोहित, अंकुश, नैमिष निवासी ममरी और गोलू निवासी गौरिया देहात थाना हैदराबाद ले गए थे। 

चंद घंटे की दुल्हन की कहानी: पिता-भाई ने गला दबाया, मुंह में डाला तेजाब; फेरों के विरोध पर महिलाओं ने की पिटाई
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरियों के पिता ने सभी छह युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों किशोरियों को एक स्थान से बरामद कर परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। दोनों लड़कियों के बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें