फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फरार दो भाइयों और पिता को पुलिस ने 72 घंटे बाद गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)। किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर उसे मौत के मुंह में धकेलने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उधर, परिजनों के संगीन आरोप के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी। दावा किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है, जिससे मृतका की मां व बहन के हत्या किए जाने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

दो नवंबर को 17 वर्षीय किशोरी ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। मामले में परिजन ने दूसरे समुदाय के चार लोगों को नामजद करते हुए धर्मांतरण, आत्महत्या के लिए उकसाने, मारने-पीटने समेत आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी जोहिद अख्तर को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी नामजद तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर थे। इसको लेकर बजरंग दल व भीम आर्मी द्वारा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। अब 72 घंटे बाद सोमवार को जहां पुलिस ने पीएम रिपोर्ट का खुलासा किया, वहीं तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।
सोमवार की दोपहर तक मृतका के परिजन पीएम रिपोर्ट व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस बारे में सीओ पलिया आदित्य कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। वहीं मुख्य आरोपी जोहिद का चालान किया गया है। बाकी नामजद फरार चल रहे शोएब अख्तर, सोहिल व पिता जाहिद नूर को पुलिस गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



पीड़ित परिवार से की थी मारपीट, जान से मारने की दी थी धमकी
मृतका की मौत के बाद परिवार वालों ने दर्ज एफआईआर में बताया था कि जोहिद के वीडियो वायरल करने के बाद जब मृतका की मां व बेटी परिवार वालों से शिकायत करने पहुंचे थे तो आरोपी के पिता जाहिद नूर, भाई शोएब व सोहिल अख्तर ने उनको खरी खोटी सुनाते हुए पहले तो पिटाई की। इसके बाद कहा तुम्हारी बदनामी न हो इसलिए अपनी बेटी का जोहिद से निकाह करा लो। इस पर परिजन ने जब आपत्ति जताई तो मारा पीटा साथ ही धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। हालांकि, दर्ज एफआईआर में समान आरोपों की धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें