पलिया कोतवाली में पाॅक्सो एक्ट का आरोपी। स्रोत पुलिस
पलियाकलां। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि लालपुर ढाका गांव निवासी 22 वर्षीय शिवांशु ने एक गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। बाद में मुकर जाने के बाद जब पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर दी गई।
पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद