फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सम्मेलन में कवि किए गए सम्मानित

विज्ञापन
गोला में कवि ​शिवपूजन शुक्ला को  सम्मानित करते आयोजक
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मां मंगला देवी मंदिर परिसर में पंडित सियाराम मिश्र की स्मृति में हुए सम्मेलन में कवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कवियों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर की। मुख्य अतिथि ने कहा कि छोटी काशी की धरती काव्य और साहित्य की उर्वरा भूमि है। पंडित सियाराम मिश्रा ने छोटी काशी को प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक ख्याति दिलाई है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. शैलजा दुबे, संजीव मिश्रा, नीरज पांडे, उत्कर्ष उत्तम, अशोक अग्निपथी, शिवपूजन शुक्ला, राजीव वर्मा वत्सल, पवन बाथम आदि ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम संयोजक मधुकर शैदाई और पंडित सियाराम मिश्र के पुत्र राजन मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर केके शुक्ल, अवधेश मिश्र, संत कुमार बाजपेई, शशिकांत मिश्र, आलोक तिवारी, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, सुधीर अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें