फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नदियों में विसर्जित की गईं देवी मां की मूर्तियां

विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के लिए निकली शेाभायात्रा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिरों, सार्वजनिक पूजा पंडालों और देवी जागरण के लिए स्थापित मूर्तियों का मंगलवार को शोभायात्रा के साथ विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

प्राचीन संकटा देवी मंदिर में स्थापित की गई देवी प्रतिमा व पूजा पंडालों में स्थापित देवी मूर्तियों को वाहनों पर लेकर शोभायात्रा निकाली गई। मूर्तियों को शारदा नगर ले जाकर शारदा नदी में विसर्जित किया गया। इस मौके पर वातावरण मां के जयकारों से गूंज उठा। मूर्तियों के विसर्जन से पहले हवन-पूजन, कन्या भोज और भंडारे हुए।
इसके बाद मूर्तियों को सम्मानपूर्वक वाहनों में रखकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल लोग मां का जयकारा लगाते हुए और अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के दौरान राहगीरों को प्रसाद भी बांटा गया। शोभायात्रा संकटा देवी मंदिर से निकलकर मेला रोड होते हुए शारदानगर तक गई, जहां मां के जयकारों के साथ मूर्ति का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को बजाज चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो देवी दरबार सहित नगर और क्षेत्र में सजाए गए देवी मां के दरबारों से मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकल गई। श्रद्धालुओं ने अबीर गुलाल उड़ाते हुए देवी मां को विदा किया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उल्ल नदी में मूर्तियों को विसर्जित किया गया।


शोभायात्रा के साथ आज होगी मातारानी की विदाई
बांकेगंज। सेवादार राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, सतीश गोयल, गोल्डी गोयल ने बताया कि राधाकृष्ण मंदिर में चल रहे 35वें दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन बुधवार को होगा। सुबह नौ बजे गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर दुर्गा प्रतिमा का शारदा नदी के तट पर विसर्जन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें