फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज बस की टक्कर से चबूतरा टूटा, हंगामा

विज्ञापन
स्टेशन रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से टूटा चबूतरा।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। स्टेशन रोड पर रोडवेज बस की टक्कर से एक मकान का चबूतरा टूट गया। नाराज गृहस्वामी और अन्य लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे डिपो इंचार्ज ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कस्बे की स्टेशन रोड काफी संकरी है। रोडवेज बसों का संचालन इसी मार्ग से होता है। ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों का भी आवागमन रहता है। बुधवार की देर शाम गोला डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से सड़क के किनारे बने मनोज गिरि के मकान का चबूतरा टूट गया। चबूतरा टूटने से नाराज लोगों ने बस को रोक लिया और हंगामा करने लगे। सूचना मिली तो डिपो इंचार्ज कमलेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें