खैरहनी के प्राथमिक विद्यालय में पौध रोपड़ करते भाजपा जिला महामंत्री विनोद लोधी। स्रोत :वन विभाग
निघासन। पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल के तहत क्षेत्र की ग्राम पंचायत खैरहनी में बृहस्पतिवार को पौधरोपण किया गया। गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण से शुरू हुए इस कार्यक्रम में एसडीएम राजीव निगम, बीडीओ जयेश कुमार सिंह व रेंजर गजेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे रोपे। विशेष बात यह रही कि हर पौधे के साथ मां के नाम की पट्टिका लगाई गईं। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री विनोद लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी, आशीष गुप्ता समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद