लखीमपुर खीरी। लोक निर्माण विभाग लखनऊ के निर्माण खंड एक की कार्यशैली इस वक्त चर्चा में है। पुलिसलाइन में बन रहे आवास को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 12 मंजिला इमारत का पिलर टेढ़ा है, इसको लेकर शासन से पत्राचार भी किया गया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस लाइन में 18.5 करोड़ की लागत से 12 मंजिला इमारत बनाई जा रही है। इसमें पुलिसकर्मियों के आवास होंगे, लेकिन इसका पिलर टेढ़ा है। इस इमारत का निर्माण कार्य फरवरी 2023 तक पूरा कराया जाना था। लोक निर्माण विभाग ने रिवाइज शिड्यूल बनाया है, जिससे अब अवधि बढ़ाकर जून 2024 की गई है। इस संबंध में निर्माण सही कराने के लिए पुलिस विभाग ने लोक निर्माण विभाग लखनऊ को पत्र भी लिखा है।