श्री शिव सेवक दिल्ली शाखा लखीमपुर खीरी का 30 सदस्यीय जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गया।
लखीमपुर शाखा से जाने वाले शिव भक्त अनिल जलोटा के नेतृत्व में विनीत गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दीपक राजपूत, पंकज राजपूत, ओमकार, पंकज बाजपेयी, पवन वाजपेयी, रोहित गुप्ता, किशन गुप्ता, हीरालाल, दिनेश अग्रवाल, रामभरोसे आदि को बिजुुआ ब्लाक प्रमुख प्रीतइंदर सिंह और विधायक विनय तिवारी के भतीजे नितिन तिवारी ने फूलमाला पहनाकर रवाना किया। यह जत्था बाबा अमरनाथ होते हुए वैष्णोदेवी से शिव खोड़ी से श्रीनगर और अमृतसर जाएगा।