फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तमंचे के साथ फोटो वायरल, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। पुलिस ने तमंचों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो तमंचे, एक कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एसओ कौशल किशोर ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद युवक को चिह्नित करने के लिए टीम गठित की। असलहा लहराने वाला युवक पवन कुमार निवासी फरधान का है। दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। दूसरे गांव सैदापुर देवकली से जगतपाल को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि दोनों आरोपी तमंचा अपने शौक के लिए रखते थे। मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें