दुधवा में दिखा दुर्लभ प्रजाति का उल्लू। स्त्रोत सैलानी
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में सोमवार को एक दुर्लभ प्रजाति के उल्लू का फोटो सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया।
भीषण गर्मी में वाटर होल व उसके आसपास सैलानियों को लगातार बाघ और भालू के दीदार हो रहे हैं। इसी के चलते सोमवार शाम जंगल सफारी करने गए सैलानियों को एक पेड़ के अंदर एक उल्लू दिखाई दिया। जिप्सी चालक ने गाड़ी रोक दी। सैलानियों ने गाइड से जब जानकारी की तो पता चला कि वह दुर्लभ प्रजाति का उल्लू है जो कभी-कभार ही दिखाई देता है। इसके बाद सैलानियों ने उसकी फोटो अपने कैमरे में कैद कर लिया। फोटो सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल हो रहा है। संवाद