फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़े

Thu, 26 Mar 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। ईरान-अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी तनाव का असर अब नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम पर भी दिखने लगा है। आपूर्ति महंगी होने के चलते नेपाल ऑयल निगम ने पेट्रोल, डीजल और मिट्टी तेल के दाम में फिर बढ़ोतरी कर दी है। निगम के प्रवक्ता मनोज ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण भारत से नेपाल को भेजे जा रहे पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो गए हैं। डीजल की कीमत में 54 रुपये और पेट्रोल में 31 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ आपूर्ति की जा रही है।इसी के चलते निगम ने पहले 15 मार्च की रात पेट्रोल में 15 और डीजल व मिट्टी तेल में 10-10 नेपाली रुपये की वृद्धि की थी। इसके बाद बुधवार रात से पेट्रोल, डीजल और मिट्टी तेल में फिर 15-15 नेपाली रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद धनगढ़ी में पेट्रोल की कीमत 184 नेपाली रुपये (करीब 115 भारतीय रुपये) प्रति लीटर और डीजल व मिट्टी तेल 164.50 नेपाली रुपये (करीब 102.81 भारतीय रुपये) प्रति लीटर हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें