फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज और कल दो पालियों में होगी पीईटी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार और रविवार को होने वाली पीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा दो पालियों में शहर के 16 केंद्रों पर होगी। हर पाली में 7224 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नकलविहीन संपन्न हो इसको लेकर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है जो केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

28 और 29 अक्तूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा 16 केंद्रों पर संपन्न कराई जाएगी।डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीईटी की परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन हो इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेंट डॉन बास्को इंटर कॉलेज, युवराज दत्त महाविद्यालय, गुरुनानक इंटर कॉलेज, अजमानी पब्लिक स्कूल राजगढ़, लखनऊ पब्लिक स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ला मटीना स्कूल, कृषक समाज इंटर कॉलेज फत्तेपुर, सीबी सिंह गौड़ मेमोरियल स्कूल, चिल्ड्रेन एकेडमी प्यारेपुर, पीके इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी। साथ ही सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगातार सेंटरों की निगरानी करते रहेंगे।
परीक्षा के दौरान केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे। दो पालियों में होनी वाली पीईटी परीक्षा की पहली पाली 10 से 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे संपन्न कराई जाएगी। कहा कि परीक्षा की प्रत्येक पाली में 7224 परीक्षार्थी शामिल होंगे। साथ ही दो परीक्षा केंद्रों सेठ एमआर जयपुरिया और अजमानी पब्लिक स्कूल पर 500 से ज्यादा परीक्षार्थी एक साथ बैठकर परीक्षा देंगे। यहां पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें