लखीमपुर खीरी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ इंद्रेशु कुमार ने मंगलवार को मितौली, मैगलगंज क्षेत्र की कीटनाशक दुकानों पर छापा मारा और 17 नमूने भरे हैं। मितौली में किसान घर से दो, तोमर कृषि सुरक्षा केंद्र से दो नमूने भरे गए। मैगलगंज में दुर्गेश कृषि केंद्र से दो, राठौर किसान सेवा केंद्र फत्तेपुर से तीन, न्यू ओम बीज भंडार से दो, लक्ष्मी खाद भंडार लालहौआ से एक, शुक्ला कृषि सेवा केंद्र मैगलगंज से तीन, ओम कीटनाशक मैगलगंज से दो नमूने भरे गए। पीपीओ ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद