मेष राशि वाले लोगों को होलिका दहन के दौरान अग्नि में गुड़ अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। होलिका में 7 कालीमिर्च भी अर्पित करें। इस राशि वाले लोगों को 9 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।
वृषभ राशि वाले होलिका में मिश्री की आहुति दे सकते हैं। इससे व्यापार और नौकरी में उन्नति होती है। इस राशि वालों को होलिका की 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए।
मिथुन राशि वाले लोगों को होलिका में गेहूं की बाली अर्पित करनी चाहिए। चने की दाल भी होलिका में अर्पित कर सकते हैं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। मिथुन राशि वालों को 7 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।
कर्क राशि वाले लोगों को होलिका में सफेद रंग की वस्तुएं। जैसे सफेद तिल और चावल की आहुति देनी चाहिए। होलिका में सौंफ भी अर्पित कर सकते हैं। इन्हें होलिका की 28 बार परिक्रमा करनी चाहिए।
सिंह राशि वाले लोगों को होलिका में लोबान अर्पित करनी चाहिए। इससे आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। होलिका में जौं भी अर्पित कर सकते हैं। 29 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।
कन्या राशि वालों को हरे पान का पत्ता या हरी इलायची की होलिका में आहुति देना चाहिए। इससे ग्रहों का शुभ फल मिलता है। कन्या राशि वालों को 7 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।
तुला राशि वाले लोगों को होलिका में कपूर की आहुति देनी चाहिए. इससे आर्थिक समस्या से निजात मिलती है। इन्हें 21 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि वाले लोगों को चने की दाल की आहुति होलिका की अग्नि में देनी चाहिए। इससे आर्थिक समस्या का समाधान होता है। 28 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।
धनु राशि वाले लोगों को भी होलिका में चने की दाल की आहुति देने से लाभ होता है। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। इन्हें होलिका की 23 परिक्रमा करनी चाहिए।
मकर राशि वाले लोगों को होलिका की अग्नि में काले तिल की आहुति देनी चाहिए। इससे नकारात्कमता दूर होती है। होलिका की 15 परिक्रमा करनी चाहिए।
होलिका दहन के वक्त कुंभ राशि वाले लोगों को काली सरसों की आहुति देनी चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख-शांति आती है। 25 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।
मीन राशि वाले लोगों को होलिका की अग्नि में पीले सरसों की आहुति देनी चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है। 9 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए।