फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राशन न मिलने से परेशान लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। राशन न मिलने से परेशान पुनर्भूग्रंट गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में राशन की दुकान पर हंगामा किया। हंगामा देखकर राशन दुकानदार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

मंगलवार को राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने तीन से चार घंटे तक हंगामा किया। ग्रामीण हंगामा करने लगे तो कोटेदार सुरेश कुमार ताला डालकर भाग निकला। मौके पर मौजूद ग्रामीण प्रेम शंकर यादव, आदेश मिश्रा, बृजमोहन, रेहना, पवन आदि ग्रामीणों ने बताया कि 8000 की आबादी पर एक कोटा है। तीन-तीन महीने से राशन नहीं मिला है। लोग सुबह छह बजे से ही कोटे पर आ जाते हैं।
कोटेदार कुछ चहेतों को राशन देता है और स्टाक खत्म होने का बहाना कर वितरण बंद कर देता है। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा और सप्लाई इंस्पेक्टर रामजी यादव को फोन पर सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई झांकने नहीं आया। वहीं कुछ देर बाद दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कोटेदार को बुलाकर राशन वितरण शुरू कराया। पुलिस कर्मियों के हटते ही राशन वितरण फिर से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम रत्नाकर मिश्रा और सप्लाई इंस्पेक्टर रामजी यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। स्टाक की जांच कर दोषी पाए जाने पर कोटा निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें