फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उमस भरी गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में बिजली कटौती का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शहर से ज्यादा कस्बों और गांवों में बिजली कटौती हो रही है। ओवरलोड की वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति ठप हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई मगर, इसके बाद निकली धूप से उमस बढ़ गई। ऐसे में हर दो से तीन घंटे पर होने वाली ट्रिपिंग के चलते शहरवासी उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे।
धौरहरा क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण हांफ रहे हैं। इसी वजह से पिछले सप्ताह में चार से पांच ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। रोडवेज के अस्थाई बस स्टॉप पर रखें 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा है। जबकि विभागीय लोगों के अनुसार 400 केवीए की जरूरत है। इसी वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। एसडीओ मनोज चौहान ने बताया कि उच्चाधिकारियों को 400 केवी का ट्रांसफार्मर देने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन


वहीं, मोहम्मदी में रविवार रात हुई बारिश से राजापुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे गांव के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। जेई एके दीक्षित ने बताया कि बारिश से बिजली लाइन का कहीं नुकसान नहीं है। एसडीओ शुभम मौर्या ने बताया कि जेबीगंज इलाके में चार पोल गिरे हैं। वहां पर बिजली आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें