गोला गोकर्णनाथ। शनिवार की रात नगर के विकास चौराहा पलिया बस अड्डा के पास दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
नगर की एक कालोनी निवासी युवती से ईदगाह मुहल्ला निवासी एक युवक द्वारा छेड़छाड़ के मामले में युवती के परिजन शनिवार की रात लगभग साढे नौ बजे विकास चौराहा पलिया बसअड्डा के पास आ धमके और गाली गलौज करने लगे। इतने में युवक के घर वाले भी इकट्ठे होने लगे और दोनों समुदायों के बीच विवाद होने लगा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मामला की जानकारी होने पर मामला शांत करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।