फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्राचीन शिव मंदिर के कायाकल्प का रास्ता साफ, बजट स्वीकृत

Tue, 05 May 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मझगई। क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मापुर के पचपेड़ा गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अब दिन बहुरने वाले हैं। लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस धार्मिक स्थल के सुंदरीकरण के लिए शासन स्तर से बजट की स्वीकृति मिल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर का विकास होने से भविष्य में यहां होने वाले धार्मिक आयोजनों और भंडारों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकेंगी। ग्राम सचिव राजेश कुमार और ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताओं को पूरा कर जल्द ही मौके पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें