फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने दी राहत: पैसेंजर ट्रेनों का किराया घटाया, अब लखीमपुर से लखनऊ जाने के लिए देने होंगे मात्र 30 रुपये

Wed, 06 Mar 2024 01:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लोकसभा चुनाव से पहले रेलवे ने रेल यात्रियों को बड़ी राहत दी है। कोरोनाकाल में जिन पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन बनाकर 30 रुपये किराया बढ़ाया गया था, अब बढ़ा किराया घटा दिया गया है। अब लखीमपुर से लखनऊ के लिए मात्र 30 रुपये देने होंगे। कोरोना काल में लखीमपुर से लखनऊ तक का किराया 60 रुपये था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने लखनऊ-मैलानी रूट पर लंबी दूरी की पैसेंजर ट्रेनों का आधा और कम दूरी की ट्रेनों का एक तिहाई किराया कम किया है। अब लखीमपुर से लखनऊ जाने के लिए मात्र 30 रुपये देने होंगे, जबकि अभी तक किराया 60 रुपये था। वहीं लखीमपुर से गोला का किराया मात्र 10 रुपये हो गया है।  

विज्ञापन


कोविड काल के दौरान ट्रेनों का संचालन ठप हो गया था। कोरोना से राहत मिलने के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू किया तो पैसेंजर ट्रेनों के नंबर के आगे शून्य लगाकर इनको स्पेशल का दर्जा दिया था। इससे किराए में तीस रुपये बढ़ गए थे। 

तब से यह व्यवस्था लगातार चल रही थी, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले इन ट्रेनों को फिर साधारण कर दिया गया है। अब यात्रियों से पैंसेजर का ही किराया लिया जाएगा। पहले देवकली, खीरी, ओयल, फरधान या आसपास जाने के लिए भी 30 रुपये किराया देना पड़ता था। अब महज दस रुपये में काम चल जाएगा। 
विज्ञापन


एनई रेलवे लखनऊ के सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम ) सुरेश कुमार संख्वार ने बताया कि जीरो लगाकर चलाई जा रही  विशेष सवारी गाड़ी पूर्व की भांति साधारण यात्री गाड़ी बनकर चलाई जाएगी।

विज्ञापन

मैलानी-लखनऊ रूट पर हैं चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें 
ऐशबाग-शाहगढ़ रेलखंड पर चार जोड़ी विशेष सवारी गाड़ियों का संचालन होता है। यह सभी विशेष दर्जा वाली ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से न्यूनतम किराया 30 रुपये वसूल किया जाता था। अब यात्री इन्हीं ट्रेनों में महज 10 रुपये देकर सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें