वैदिक समर कैंप के समापन पर पुरस्कृत प्रतिभागी। संस्था
गोला गोकर्णनाथ। मां कात्यायनी सेवा समिति केे तत्वावधान में कराए जा रहे वैदिक समर कैंप का शहर से 15 किलोमीटर दूर असौवा श्यामनाथ देवस्थान के प्राकृतिक वातावरण में समापन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने श्लोक प्रतियोगिता के विजेता समृद्धि महक और श्रुतकीर्ति सहित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। साथ ही समर कैंप संयोजक पंडित रामदेव शास्त्री ने शिक्षक हितेश पांडे, रामेंद्र शुक्ला, सहयोगी पीयूष पंकज बाजपेई, यज्ञ दत्त तिवारी, रविंद्र कटियार, मनोज मिश्र, परविजय सिंह यादव, हर्ष भारद्वाज को सम्मानित किया। इस मौके पर आदित्य मिश्रा, सुधा मिश्रा, बीना अवस्थी, दिव्यांश, हर्षिता वाजपेई, शिवानी राठौर, शांभवी पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद