स्कूली वाहनों में गैस किट की जानकारी के लिए अभिभावकों को भी सचेत होना पड़ेगा। गैस किट मिलने पर इसकी सूचना परिवहन विभाग को देनी होगी। एआरटीओ प्रशासन संजीव गुप्ता ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले जांच करें कि बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहन में गैस किट तो नहीं लगी है। गैस किट होने पर दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। वहीं उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों का भी उल्लंघन होता है।