फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: जलती मिली पराली, लेखपाल निलंबित, डीएम ने दो दिन किया औचक निरीक्षण

Thu, 27 Oct 2022 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल और ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर नदारद मिले। डीएम ने लेखपाल जमीर हसन रिजवी को निलंबित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी ने खेत में पराली जलती देख लेखपाल को निलंबित किया है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को तहसील मोहम्मदी और गोला के कई गांवों का स्थलीय भ्रमण कर फसल अवशेष जलाने की घटनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम का काफिला जब भीखमपुर पहुंचा तो वहां खेत में पराली जलते देख उन्होंने निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल और ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर नदारद मिले। डीएम ने लेखपाल जमीर हसन रिजवी को निलंबित करने का आदेश दिया। वहीं कृषि विभाग के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अनीश के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने कहा कि जिन गांवों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आएंगी, वहां संबंधित लेखपाल एवं सचिव पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने मौजूद किसानों को फसल के अवशेष जलाने के नुकसान बताएं। कहा कि कोई किसान फसल के अवशेष जलाता है, तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आगामी दो दिनों में स्वयं कई गांवों का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे। इस दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें