मझगईं। बेला व लोकनपुरवा के बाद मझगईं गैस एजेंसी के पास बाघिन के तीन शावक दिखने से दहशत फैल गई। एजेंसी पर गैस लेने के लिए बबौरा गांव निवासी ओमप्रकाश गए थे। उन्होंने बताया कि वह लघुशंका करने के लिए एजेंसी के पास एक गन्ने के खेत के करीब पहुंचे तो वहां बाघिन के तीन शावकों पर उनकी नजर पड़ गई। इसके बाद वह भागकर एजेंसी पहुंचे और कर्मचारियों को सूचना दी, जिससे वहां दहशत फैल गई। बताते हैं कि करीब दो सप्ताह से बेला कलां व लोकनपुरवा में बराबर जंगली वन्यजीव बाघ व तेंदुआ दिख रहा है। संवाद