फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर में मगरमच्छ घुसने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
मझगईं के त्रिलोकपुर में मगरमच्छ को पकड़ते लोग। स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
पलियाकलां। मझगईं क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के एक घर में मगरमच्छ घुसने से अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ा है।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर गांव निवासी श्याम किशोर लोधी के घर सोमवार की देर रात एक मगरमच्छ निकला। मगरमच्छ देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने मगरमच्छ को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया और उसको रस्सी से बांधकर बोरे में डाला।
इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को शारदा नदी में ले जाकर छोड़ दिया है। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें