फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी में सरेराह सांड़ों की लड़ाई से दुकानदारों में दहशत

विज्ञापन
मैलानी में बाजार में लड़ते सांड़।
विज्ञापन
चार माह पहले इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में कर चुके हैं काफी नुकसान
विज्ञापन

मैलानी। बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा पांच बजे बीच बाजार में दो सांड़ों की लड़ाई शुरू हो गई। ऐसे में दुकानदारों और बाजार आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मेन मार्केट से स्टेट बैंक जाने वाले रास्ते पर दो सांड़ों के बीच जबरदस्त लड़ाई छिड़ गई। यह देख लोगों में दहशत फैल गई। धीरे-धीरे दोनों सांड़ अचानक ही मेन रोड पर आ गए, तो भगदड़ मच गई। मौजूद लोग पानी डालकर और डंडों से सांड़ों को भगाने की कोशिश करने लगे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लड़ते-लड़ते मेन रोड तक आने पर वाहनों का आवाजाही देख एक सांड़ मौके से भाग निकला, लेकिन फिर भी प्रतिद्वंद्वी सांड़ उसको दौड़ता रहा। सांड़ों की यह लड़ाई करीब पंद्रह मिनट तक चली। ऐसे में दुकानदार दहशत में रहे। कारण चार माह पहले लड़ते-लड़ते दो सांड़ एक इलेक्टॉनिक्स की दुकान में घुस गए थे, जिससे दुकान में रखे फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन आदि बहुत कुछ नुकसान कर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें