फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने भीड़ जमा होने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 की मतगणना का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)/डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल के साथ पूरे दिन घूमकर मतगणना स्थलों का जायजा लिया। ब्लॉक लखीमपुर, नकहा, बेहजम, मितौली, फूलबेहड़, बिजुआ, कुम्भी व बांकेगंज के मतगणना स्थलों पर मतगणना प्रक्रिया को देखा। रिटर्निंग अधिकारी से मतगणना की स्थिति जानी। परिणामों के आने में देरी पर उन्होंने मतगणना में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही इस दौरान काफी संख्या में लोगों को एकत्र होने पर नाराजगी जताई। संवाद
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें