फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैन कार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ आज बंद रहेगा सराफा

Tue, 09 Feb 2016 11:32 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पैन कार्ड की अनिवार्यता के खिलाफ जिले का सराफा बाजार बुधवार को बंद रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा दो लाख या उससे अधिक मूल्य के जेवरों की खरीद पर ग्राहक से पैनकार्ड लेना अनिवार्य किए जाने के विरोध में प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर ये निर्णय किया गया है। एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले के सराफा व्यवसायी अपना कारोबार बंद रखेंगे। यह जानकारी लखीमपुर सराफा एसोसिएशनप के  मीडिया प्रभारी अतिन गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि ये बंदी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। इसके विरोध में पूर्व में सराफा व्यापारी आंदोलन कर चुके हैं। अगर व्यापारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे अगली रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें