अब पलिया से दिल्ली तक एसी बस चलेगी। इसका उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने फीता काट कर किया। न्यू खैरा ट्रांसपोर्ट ऑनर चरनजीत सिंह खैरा ने बताया कि इसमें एक सीट का किराया 500 रुपये और स्लीपर का किराया 600 रुपये होगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, सुखदेव सिंह, आज्ञा सिंह, टोनी नागरा, ऋषि मंगल महाजन, मानू बाजपेई समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।