बिजुआ। गोला रेंज की रायपुर बीट के पहाड़ापुर गांव में केले के खेत में तेंदुए का जोड़ा दिखाई दिया। इससे गांव में दहशत है। तेंदुए का जोड़ा जगमोहन यादव के केले के खेत में देख गया। कुछ बच्चों ने खेत पर दो तेंदुओं को देखकर बाघ होने का शोर मचा दिया। गांव वालों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन दरोगा अंकित टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
लोगों ने बताया कि तेंदुआ गन्ने के खेत में मौजूद है। वन विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अकेले खेतों की तरफ ना जाएं और जाएं तो शोर मचाते हुए जाएं। गोला रेंजर संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि गर्मी में पानी की तलाश में वन्यजीव गांव की तरफ आ जाते हैं और प्यास बुझाकर जंगल की तरफ चले जाते हैं। तेंदुए की सूचना मिली है। टीम लगातार निगरानी कर रही है।