मेन चौराहे पर ओवर लोड ट्रक का गुल्ला टूटने से बंद हुआ रास्ता हुआ। संवाद
भीखमपुर। कस्बे के कस्ता-ममरी मार्ग पर दोनों तरफ में अतिक्रमण हावी है। इसके चलते ओवर लोड गन्ना भरे ट्रकों का निकलना मुश्किल है। बुधवार सुबह कस्ता की ओर से आया ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक का मुड़ते ही गुल्ला टूट गया। यातायात प्रभावित होने से जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची भीखमपुर चौकी पुलिस ने जाम खुलवाया। सड़क के दोनों ओर ग्यारह हजार लाइन के बिजली पोल लगे हैं। इससे किसी लंबे वाहन को मुड़ना मुश्किल हो जाता है। कस्बे के लोगों ने चौराहे पर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। संवाद