सकेथू में निर्माधीन ओवरहेड टैंक-संवाद
ममरी। ग्राम पंचायत सकेथू के लोगों को साल भर बाद भी जल जीवन मिशन योजना के तहत टंकी का पानी नसीब नहीं हुआ।
टैंक निर्माण के चलते रास्ते और खुदी पड़ी नालियां परेशानी का सबब बन गई हैं। प्रधान रेणु देवी का कहना है कि कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने पाइप लाइन डालने और ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य एक साल पूर्व शुरू कराया था। इसके बाद कार्य बंद है।
ग्रामीण कृष्ण बिहारी शुक्ला का कहना है कि टंकी का निर्माण पिछले साल से हो रहा है। खुदी नालियों में मिट्टी तक नहीं भरवाई गई है। पुनीत कुमार शुक्ला ने बताया सड़कों के किनारे पाइप नालियों के ऊपर पड़े हैं। उनमें फंसकर लोग चोटिल हो रहे हैं।
विजय कुमार मिश्रा कहते हैं कि जिम्मेदारों ने सालभर से ओवरहेड टैंक की सुध नहीं ली। वहीं रामनरेश दीक्षित का कहना है कि पानी तो मिला नहीं, सड़कें अलग से खराब कर दी गईं।
सकेथू में निर्माधीन ओवरहेड टैंक-संवाद
सकेथू में निर्माधीन ओवरहेड टैंक-संवाद
सकेथू में निर्माधीन ओवरहेड टैंक-संवाद
सकेथू में निर्माधीन ओवरहेड टैंक-संवाद