फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 71 में महज 15 शिकायतों का हुआ समाधान

विज्ञापन
पलिया में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने पहुंची महिलाएं।
विज्ञापन
पलियाकलां। शनिवार को तहसील सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मौके पर सभी विभागों की 71 शिकायतें आईं। इनमें 15 शिकायतों का मौके से निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व की 13 व विद्युत विभाग की दो शिकायतों का मौके से निस्तारण करवाया। आवास के नाम पर रुपये लेने की शिकायतों पर गौर करते हुए बीडीओ संगीता यादव को मौका मुआयना कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डाॅ. मनोज कुमार, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार अतिरिक्त भीमचंद्र, बीडीओ पलिया संगीता यादव समेत जिले से लेकर तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

महिलाओं ने आवास दिलाए जाने की लगाई गुहार
पलियाकलां। संपूर्णानगर क्षेत्र के मुरारखेड़ा कॉलोनी निवासी कई महिलाओं ने तहसील पहुंचकर एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने आवास दिलाने की मांग की है। कहा कि पात्रता श्रेणी में आने के बाद भी आवास नहीं मिल रहा है। आवास दिलाने की मांग महिलाओं ने की है। इस दौरान इंदु पत्नी चंदन, संगीता देवी पत्नी मलख, प्रेमशीला पत्नी दिलीप कुमार समेत अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

नौगवां से खालेपुरवा की जर्जर रोड बनवाने की मांग
मझगईं। पलिया-निघासन रोड के नौगवां कस्बा से चौरी, विष्णुपुर होते हुए खालेपुरवा गांव जाने पर डामर रास्ता करीब पांच साल से जर्जर पड़ा है। समिति में आने के कारण इस रास्ते को कोई देखने वाला नहीं है। ग्रामीणों के साथ रोजाना स्कूली बच्चे नौगवां, मझगईं व पलिया शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते हैं लेकिन गड्ढों में तब्दील हो गई इस रोड से निकलने में उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर डीएम को पत्र देकर रोड बनवाने की मांग की है।

पलिया में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने पहुंची महिलाएं।

पलिया में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने पहुंची महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें