फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकोना फार्म में हाथियों का तांडव, रौंदीं फसलें

विज्ञापन
मझगईं के तिकोना फार्म में अपनी फसलें दिखाते किसान।
विज्ञापन
पलिया-मझगईं। मझगईं क्षेत्र के तिकोना फार्म में रविवार रात जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया और किसानों के खेतों में जमकर तांडव किया।
विज्ञापन

हाथियों ने खेतों में खड़ी गन्ने सहित अन्य फसल को अपने पैरों तले रौंदकर बुरी तरह तहस-नहस कर दिया। किसानों को मामले की जानकारी तब हुई जब वह सुबह अपने खेत पर पहुंचे। किसानों का कहना था कि आए दिन दुधवा जंगल से जंगली हाथियों का झुंड उनके खेतों में पहुंचकर उनकी फसलों को नष्ट कर देता है, लेकिन वन विभाग से उन्हें कोई राहत नहीं दी जाती। किसानों ने हाथियों के झुंड द्वारा बर्बाद की गई फसल के मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें