फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या हुसैन की सदाओं से गूंजा वातावरण

विज्ञापन
हैदराबाद में जुलूस निकालते ताजियेदार।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए गम के माहौल में मोहर्रम मनाया गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने चौक से ताजिए उठाकर शहर में जुलूस निकाला और कर्बला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया। इससे पहले रात भर मातम और मजलिस का दौर चलता रहा। लखीमपुर के अलग अलग मोहल्लों से ताजिए के जुलूस बाजे गाजे के साथ निकले। जुलूस में ताजिएदारों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

खीरी टाउन। कस्बा खीरी में मोहर्रम के चलते सोमवार को देर रात चौक पर ताजिए रखे गए। अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए रात जागकर इबादत की। इस दौरान लोगों ने ताजियों के सामने सलामी पेश की। रात भर मातम वह मजलिस का दौर चलता रहा। मंगलवार को सुबह गमगीन माहौल में चौक से ताजिए उठाकर मातमी जुलूस के साथ कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। दोपहर के बाद मातमी बाजे की धुन के साथ दरगाह चौक, शाही किला ,डीहपुर ,कटरा के इमाम चौक से ताजियों का जुलूस या हुसैन या हुसैन के सदा के साथ शुरू हुआ जो बाजार में विशाल जुलूस के रूप में बन गया जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होते हुए ईदगाह कर्बला, मीरा तालाब की कर्बला में लोगों ने ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया। अकीदतमंदों ने जगह जगह इमाम हुसैन के 72 साथियों की कर्बला में कुर्बानी को याद करते हुए प्यासों के नाम की पानी शरबत की सबील लगाई और लंगर खिलाया।
ममरी। मोहर्रम के मौके पर यहां से हैदराबाद, परेली, रोशननगर, वन बुधेली, धिरावा, सरकार गढ़, मुरादपुर, छितौनिया, अहमदनगर, नया गांव, गणेशपुर, चांदामऊ, अजान, अलीपुर, मझगवां, खरगापुर, कोटवारा आदि स्थानों पर ताजियादारों ने ताजियों के ढोल, बैंड-बाजे के साथ निकालकर गम का इजहार किया।
विज्ञापन

मोहम्मदी। मोहर्रम की दसवीं का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इसमें ताजिएदारों ने अकीदत के साथ ताजिए मंडी गेट से होते हुए गरबापुर मे सपुर्द-ए-खाक किए। इस दौरान हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद कर तकरीरें पेश की गईं।
मितौली। हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर मंगलवार को कर्बला में ताजिए गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान ताजियों के जुलूस निकाले गए। बड़े ही अकीदत एहतराम के साथ इस्लामनगर मोहल्ले की कर्बला ताजिए सुपुर्द ए खाक किए गए। मितौली कस्बे में सोमवार शाम ताजिए चौक पर रखे गये। पूरी रात ताजियों की जियारत के लिए काफी संख्या में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। लोगों ने ताजियों को रंगीन झालरों और आसपास रंगोली बनाकर सजाया गया।
ओयल। कस्बा में हसन हुसेन की याद में मोहर्रम दसवीं का जुलूस कस्बे वासियों ने बड़ी अकीदत के साथ निकाला। कस्बे के मोहल्ला महाबीरी में स्टेशन रोड होकर मुख्य मार्ग होते हुए कर्बला पहुंचा। जुलाहन टोला, एकता नगर का जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर ढखवा बाजार होते हुए शहीदे कर्बला पहुंचा। जहां उन्हें सुपूर्दे-ए-खाक किया गया।
निघासन। मोहर्रम में लालपुर, लुधौरी, रकेहटी, सिंगाही, ढखेरवा आदि स्थानों से ताजिया लेकर कर्बला में सुपुर्दे खाक किया। इस दौरान निघासन के बड़े चौक से करीब 100 फुट की ताजिया निकाली गई।
पलियाकलां। मोहल्ला बरबंडा, पठान, रंगरेजान, इमली मोहल्ला, इकरामनगर व माहीगिरान में रखे गए ताजियों को मातमी धुन के बीच पुराना बस स्टैंड तक लाया गया। ताजियों को सैकड़ों की भीड़ के साथ ईदगाह मार्ग होते हुए कर्बला तक ले जाया गया। जहां देर शाम तक ताजियों को दफन करने का सिलसिला जारी रहा।
संपूर्णानगर। कस्बा में मस्जिद कॉलोनी व मिल रोड से ताजियों का जुलूस निकाला गया। मिल तिराहा पर पानी व बूंदी का वितरण व्यापारियों द्वारा किया गया। जुलूस मझरा पश्चिम स्थित कर्बला जाकर समाप्त हुआ। यहां गमगीन माहौल में ताजियों को सुपुर्दे खाक किया गया।
रायपुर में आज दफन होंगे ताजिए
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के रायपुर (घुंसी) गांव में मोहर्रम की 11 तारीख यानी बुधवार को ताजिए दफन किए जाएंगे। इस गांव में मोहर्रम की 11 तारीख को ताजिए दफन किए जाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। रायपुर में बड़े मेले को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। मंगलवार को सिकंद्राबाद अमेठी, रोशननगर, सेहरुआ, नीमगांव, ललताबेहड़, मूड़ा बुजुर्ग, सिरसा आदि गांवों में ताजिए दफन किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें