पलिया तहसील में एसडीएम को वस्तुस्थिति समझाते पढ़ुआ के ग्रामीण। संवाद
पलियाकलां। ग्राम पढ़ुआ में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण स्थल को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया।
बुधवार को युवा नेता डिंपल शर्मा और धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में अजय पाल, सरजीत कुमार, रिंकू राम, बादल कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार को दिए ज्ञापन में बताया कि प्रस्तावित स्थल भुइयन माता मंदिर की भूमि है, जहां प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन होता है। उनका कहना है कि यहां भवन बनने से मंदिर परिसर छोटा हो जाएगा और पीछे रहने वाले परिवारों का निकास भी प्रभावित होगा। उन्होंने बताया कि गांव के बीच पंचायत भवन के पीछे पर्याप्त निर्विवाद सरकारी भूमि खाली पड़ी है। मांग है कि हल्का लेखपाल से उक्त भूमि की निशानदेही कराकर वहीं अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जाए। संवाद