गोला में एसडीएम को ज्ञापन देते ओबीसी महासभा के लोग। स्रोत: सोशल मीडिया
- फोटो : संवाद
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग में ओबीसी आरक्षण में कटौती का विरोध करते हुए आरक्षण को पूर्ववत रखने की मांग की गई।
शुक्रवार को ओबीसी महासभा राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी रामनिवास वर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी को दिया गया। ज्ञापन में बताया है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के विज्ञापन के माध्यम से ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत के सापेक्ष 18 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। राष्ट्रपति एवं राज्यपाल से मांग की है कि तत्काल विज्ञापन निरस्त कर नियमानुसार ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने संबंधी संशोधित विज्ञापन प्रकाशित किया जाए। अन्यथा ओबीसी महासभा वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगी। संवाद