सभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि संजय सिंह
मैलानी। रविवार की शाम विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं।
सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह ने कहा कि सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की ओर से प्रत्येक नगर पंचायत में सीएसआर फंड के माध्यम से ओपन जिम की स्थापना की जाएगी, ताकि युवाओं को नि:शुल्क जिम का लाभ मिल सके।
उन्होंने आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए। चेयरमैन कीर्ति माहेश्वरी, उनके पति भवानी शंकर माहेश्वरी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजूलता श्रीवास्तव, आसमां बानो, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गुरमीत कौर आदि मौजूद रहे। संवाद