बस्तौली में नहर के किनारे बना जलनिगम का खुला चैंबर। संवाद
बिजुआ। विकास खंड बिजुआ के गांवों में जल निगम ने पाइप लाइन डालकर बनाए गए चैंबर को खुला छोड़ दिया है। इसे ऐसा छोड़े हुए लगभग दो सप्ताह बीत चुके हैं। इसमें किसी बच्चे या पशु की गिरकर जान जा सकती है। लोगों ने इस चैंबर को तुरंत ढंकवाने की मांग की है। संवाद