फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मर्यादित वस्त्र पहने श्रद्धालुओं को ही शिव मंदिर में मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
मंदिर के आस पास लगाए गए पोस्टर-स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर में स्टाइलिश, बरमूडा, जींस, मिनी स्कर्ट इत्यादि पहनकर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

धार्मिक मर्यादा को देखते हुए शिव मंदिर गोस्वामी प्रबंध समिति ने इस तरह के अमर्यादित परिधान पहनकर शिव मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही मंदिर के अंदर फोटो-सेल्फी खींचना और रील बनाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि छोटी काशी का शिव मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। अक्सर देखा जाता है कि लोग तीर्थ में स्नान कर उचित वस्त्र पहने बिना ही मंदिर में पहुंच जाते हैं। धार्मिक मर्यादा को देखते हुए इस तरह का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें