फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ऊदन हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में आरोपी-संवाद
विज्ञापन
मितौली। नौ महीने पहले दिनदहाड़े गोली मारकर की गई ऊदन की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी पुलिस 25 हजार के एक इनामिया सहित पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अंबेडकरनगर (चबेनहा) का रहने वाला 30 वर्षीय ऊदन मितौली में नवीन तहसील भवन के पास मकान बनाकर रहता था। छह नवंबर की सुबह करीब 10 बजे वह कचियानीपुरवा चौराहे स्थित नाई की दुकान से दाढ़ी बनवाकर घर लौट रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए थे। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
रंजिश में दिनदहाड़े हत्या की खबर से सनसनी फैल गई थी। इस मामले में मृतक के पिता तौले की तहरीर पर कमलेश, प्रधान निवासी गण अंबेडकरनगर, सेठ पुत्र गजोधर व राजीव बनिया निवासी डहर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद आरोपी राजीव बनिया उर्फ राजू को पुलिस ने कस्ता ममरी मार्ग पर डहर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीओ शमशेर बहादुर सिंह राजू ने बताया कि उदन हत्याकांड में नामजद आरोपी राजीव बनिया को गिरफ्तार किया गया। यह हत्या की साजिश में आरोपी है। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में अब सभी आरोपी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें