लखीमपुर खीरी। रविवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 50 वर्षीय एक संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान केजीएमयू लखनऊ में मौत हो गई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, लैब से कुल 814 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जो सभी नेगेटिव हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य लैब व एक एंटीजन से रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। तहसील मितौली के रन्नुपुरवा में एक संक्रमित मिला है, जबकि एक संक्रमित को अभी ट्रैक किया जा रहा है। संवाद