फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुखार से एक बच्ची की मौत, एक लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बुखार पीड़ित तीन वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि बुखार के साथ झटके आने से पीड़ित चार वर्षीय बच्ची की सेहत में सुधार न होने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, मेडिकल वार्ड में बुखार के पीड़ित एक मरीज में मलेरिया और डेंगू वार्ड में भर्ती दो बुखार के मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में बुखार कहर बरपा रहा है। शनिवार को बुखार आने पर मलूकापुर निवासी रियासत तीन वर्षीय पुत्री इल्मा को लेकर इमरजेंसी आए। हालत गंभीर होने पर बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। हालांकि इस दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को बुखार से पीड़ित छह और रविवार को तीन बच्चे भर्ती हुए। उधर, मितौली निवासी रामसेवक ने बुखार के साथ झटके आने से पीड़ित चार साल की बेटी सरिता को लेकर जिला अस्ताल पहुंचे। हालत नाजुक होने के चलते बच्चा वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर सरिता को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
उधर, मेल मेडिकल में भर्ती बुखार पीड़ित 55 वर्षीय इस्लामुद्दीन पुत्र कुतुबुद्दीन में मलेरिया और डेंगू वार्ड में भर्ती हरगांव निवासी 45 वर्षीय सुनीता एवं गोला निवासी 35 वर्षीय पूनम की जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें