फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक तारीख, एक घंटा, एक साथ सफाई में जुटा पूरा जिला

विज्ञापन
स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग देते नोडल अधिकारी आयुक्त मिनिष्ती एस, डीएम महेंद्र बहादुर सिंहव
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले रविवार को जिले में जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए झाड़ू लगाई। इस दिन को यादगार बनाने के लिए एक तारीख, एक घंटा, एक साथ सफाई थीम के तहत अभियान की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

रविवार को तय समय के मुताबिक नोडल अधिकारी, डीएम, एडीएम तहसील व विकासखंड लखीमपुर के ग्राम सैधरी पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक सदर योगेश वर्मा के साथ ग्राम सैधरी समेत महेवागंज पुल पर झाड़ू लगाकर श्रमदान करते हुए साफ सफाई की। सफाई कार्मिकों का मनोबल भी बढ़ाया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भी श्रमदान किया।
इसके बाद अधिकारियों का काफिला मोहल्ला गोटैयाबाग पहुंचा, जहां उन्होंने वाल्मीकि मंदिर के पास श्रमदान करते हुए साफ सफाई की। नोडल अफसर ने कहा कि आज से शपथ लें कि हम न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। एडीएम संजय सिंह, प्रभारी सीडीओ एसएन चौरसिया, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, एसडीएम (सदर) श्रद्धा सिंह, डीसी मनरेगा विपिन चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवींद्र सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कॉलेज में चला स्वच्छता पखवाड़ा
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सभी शिक्षिकाओं के साथ ही छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स ने महाविद्यालय परिसर, विभिन्न कक्षों, सड़क, चौराहे पर श्रमदान करते हुए सफाई कार्य किया।


डीआईओएस कार्यालय में भी चला स्वच्छता पखवाड़ा
लखीमपुर खीरी। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर डीआईओएस कार्यालय में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. महेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्यालय परिसर में सफाई की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें