फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवैध ई-टिकट के कारोबार में एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध ई-टिकट के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में लिप्त एक अन्य को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि निकटवर्ती राजामंडी बाजार में संचालित एक फोटो स्टूडियो/जनसेवा केंद्र पर छापा मारा गया। संचालक पर्सनल आईडी बनाकर आरक्षित ई-टिकट महंगे दामों पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराता था। मौके पर मिले रमन सिंह निवासी राजामंडी को गिरफ्तार किया गया।
एक कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, शेष यात्रा के पांच और मई-जून के चौबीस रेल टिकट बरामद हुए। इनकी कीमत हजार रुपये है। रेल अधिनियम 143 के तहत मुकदमा दर्ज कर संचालक रामानंद सिंह निवासी ग्राम सुरजनपुर को भी नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल नौ आईडी से टिकट बनाने की बात प्रकाश में आई है। तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें