फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर के बाहर खेल रही डेढ़ साल की बच्ची नाली में गिरी, मौत

विज्ञापन
मृतक तान्या का फाइल फोटो
विज्ञापन
पसगवांं। डेढ़ साल की बच्ची खेलते हुए घर से बाहर निकलने पर नाली में गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेयवारी निवासी नीरज मिश्रा की डेढ़ साल की बेटी तान्या हर रोज की तरह घर के बाहर खेल रही थी। वैसे तो अमूमन कोई न कोई बच्ची की देखभाल किया करता था लेकिन बृहस्पतिवार को घर के सभी परिजन किसी काम को लेकर व्यस्त हो गए। इधर बच्ची खेलते-खेलते घर से दस मीटर की दूरी पर बनी नाली में गिर गई।
विज्ञापन

बच्ची के नाली में गिरने की किसी को खबर नहीं हुई। कुछ देर तक बच्ची की आवाज न सुनने, घर वापस न आने को लेकर परिजन तान्या की तलाश करते, इससे पहले ही एक महिला ने बेटी के नाली में गिरे होने की जानकारी दी। परिजन बच्ची को निकालकर अस्पताल ले जाते, उससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें