फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक

विज्ञापन
सावन के दूसरे सोमवार को गोकर्णनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करते ​शिव भक्त। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सावन के दूसरे सोमवार को छोटी काशी हर-हर बम-बम के जयकारों से गुंजायमान हो गई। शिवभक्त, कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने गोकर्ण तीर्थ में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।
दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने रविवार को ही रास्ते में डेरा जमा लिया था। रविवार रात श्रृंगार पूजा के बाद 11:00 बजे शिव मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। लेकिन, शिव भक्तों की अपार भीड़ देखते हुए रात्रि दो बजे से कपाट फिर खोल दिए गए। ब्रह्म मुहूर्त में आंबेडकर तिराहे से अलीगंज रोड पर दोनों ओर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

सदर चौराहे से लेकर शिव मंदिर तक नौ बैरिकेड पार करने के बाद श्रद्धालु गर्भ ग्रह में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।



मंदिर प्रांगण में रास्ता बंद करने पर परेशान हुए श्रद्धालु

शिव मंदिर और गोकर्ण तीर्थ परिसर के सभी रास्ते बंद कर दिए गए। जिसे श्रद्धालुओं, दुकानदारों और इस परिक्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। मंदिर प्रांगण में भी रस्सी लगाकर रास्ता रोक दिया गया। एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए श्रद्धालु वालंटियर और पुलिसकर्मियों से निवेदन करते दिखे।



वापस आने का रास्ता न होने से लग गए जूते-चप्पलों के ढेर

मंदिर परिसर में एक बार प्रवेश करने के बाद वापसी का कोई रास्ता न होने से श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल भी लेने नहीं आ पाए। जिससे फूल प्रसाद की दुकान के पास जूते चप्पलों के देर लग गए।


पुलिस कर्मियों को चकमा देकर शहर में आते रहे ई-रिक्शा

सामान्य दिनों की बजाय सावन के सोमवार को अधिक भीड़ को देखते हुए शहर के अंदर ई-रिक्शा के संचालन की मनाही की गई, लेकिन इसके बाद भी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर ई-रिक्शा चालक अंदर घुस आए। यातायात पुलिस ने 20 ई-रिक्शा पकड़कर कोतवाली गेट के निकट खड़े कराए।




अलीगंज रोड की सीमा पर मानसिक अस्वस्थ महिला ने किया हंगामा

सोमवार की सुबह अलीगंज रोड नगर सीमा पर सेंट्रल वेयरहाउस के सामने एक मानसिक अस्वस्थ महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने खड़ी हो गई और रास्ता रोक दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से उलझने लगी। हटाने के प्रयास में महिला ईंट लेकर लोगों को दौड़ाती रही। काफी देर बाद उसे हटाया गया।
विज्ञापन



अधिकारियों की सूझबूझ से टला हादसा
सोमवार की सुबह शिव मंदिर मार्ग में भीड़ का दबाव बढ़ने से कुछ श्रद्धालु गिर गए। जिनके ऊपर से भीड़ निकलने लगी, हालांकि कुछ दूरी पर मौजूद एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह आदि ने स्थिति को संभाला और भीड़ नियंत्रण की सख्ती बढ़ा दी।

सावन के दूसरे सोमवार को गोकर्णनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें