चोरी की बाइक समेत पुलिस गिरफ्त में अभियुक्त। स्रोत : पुलिस
फरधान। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक ऑटोलिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र के गांव चुनमुन को जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति स्प्लेंडर प्लस बाइक के साथ देखा गया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम सनी कुमार निवासी ग्राम अंबेडकर क़स्बा पटिहान थाना पलिया बताया। तलाशी में उसकी जेब से केवल 130 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक चोरी की है। उसने यह बाइक अपने दूसरे साथी अरुण कुमार निवासी अंबेडकर कस्बा पटिहन थाना पलिया के साथ मिलकर 11 अगस्त को लखीमपुर शहर की नहरिया की एक दुकान के सामने से चुराई थी। आरोपियों पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए पकड़े गए आरोपी सनी कुमार को जेल भेज दिया गया है। संवाद