फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नए मार्ग पर पहले दिन 50 सैलानी और बच्चों ने की जंगल सफारी

Tue, 30 Dec 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाकर सैलानियों के रवाना करते वना​धिकारी। स्रोत : वन विभाग
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर अभयारण्य में 23 नंबर रोड पर बनाए गए 50 किलोमीटर लंबे टूरिस्ट मार्ग का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन प्रदेश के वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने वर्चुअल रूप से किया। वन्यजीव प्रतिपालक धर्मेंद्र द्विवेदी व रेंजर नवीन दिवाकर ने सात जिप्सियों पर सवार 50 सैलानियों और उनके बच्चों को हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी के लिए रवाना किया। इसके बाद बाघों का घर बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा। इस टूरिस्ट सर्किट में सैलानी जंगल का अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, दुर्लभ वन्यजीवों, कुलांचे भरते हिरनों का दीदार कर खुशी से झूम उठे। रेंजर नवीन दिवाकर ने बताया कि बुधवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते किशनपुर अभयारण्य का पर्यटन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें