फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत पर पहुंचे सिपाहियों की वर्दी फाड़ी, मारपीट की

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ठाकुरपुरवा का मामला
विज्ञापन

निघासन। गांव ठाकुरपुरवा में मारपीट की शिकायत पर पहुंचे दो सिपाहियों पोपिल बंसला और सूर्य प्रभाकर को आरोपियों ने पकड़ लिया। उनकी वर्दी फाड़ दी और हाथापाई भी की। सीओ सुबोध जायसवाल ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
ठाकुरपुरवा निवासी अवधराम से और गांव के ही लेखराम और सेवाकांत की मारपीट हो गई। अवधराम ने मारपीट की शिकायत की थी। दो सिपाही जांच करने के लिए गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों के गांव के उत्तर तरफ बाग में होने की बात कही। दोनों सिपाही बाग में गए। वहां पर दोनों आरोपी शराब बना रहे थे। सिपाहियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और साथ थाने चलने को कहा। इस पर दोनों ने अपने सहयोगियों की मदद से सिपाहियों को पकड़ लिया और उनके साथ हाथापाई की। बाद में वर्दी भी फाड़ दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि हाथापाई हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी। जहां कुछ लोगों ने सिपाहियों के साथ हाथापाई की। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- सुबोध जायसवाल सीओ, निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें